एचडीएफसी कर्मचारी ने रचा फ्रॉड, ग्राहक को बनाया 10 लाख का कर्जदार, खुद उड़ाता रहा ऐश

एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी ने ग्राहक के दस्तावेजों से फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर पांच साल तक करीब 10 लाख रुपये खर्च किए। पुलिस ने सतना और पिपरिया से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट से तीन दिन की रिमांड ली है। अन्य आरोपियों की तलाश और वसूली जारी है।एचडीएफसी बैंक में एक चौंकाने वाला फ्रॉड सामने आया है। गंगा आश्रम स्थित शाखा में खाता खुलवाने पहुंचे एक ग्राहक के साथ खुद बैंक के कर्मचारी ने विश्वासघात किया। कर्मचारी मनोज पटले ने ग्राहक के दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए उसके नाम से फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाया और खुद इस्तेमाल करता रहा।इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने साथी भरत प्रताप सिंह (निवासी सतना) के मोबाइल नंबर को खाते से लिंक करवा दिया, ताकि बैंक से आने वाले कोई भी मैसेज ग्राहक तक न पहुंचे। इस तरह दोनों आरोपियों ने पांच साल तक क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालते रहे और शेयर मार्केट में निवेश करते रहे।

नोटिस से खुली पोलहाल ही में जब एक नोटिस एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्राहक मोहम्मद इब्राहिम कुरैशी को मिला तो उनके होश उड़ गए। बैंक से जानकारी लेने पर उन्हें बताया गया कि उनके नाम पर ही क्रेडिट कार्ड जारी किया गया था, जिससे करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top