भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली


बुधनी। भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शमिल जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भारतीय सेना के वीर रणबांकुरों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। यह तिरंगा यात्रा देश के ऐसे वीर सपूतों, भारतीय सेना को शौर्य को सलाम करने के लिए निकाली गई है। तिरंगा यात्रा नगर के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर से निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए दशहरा मैदान में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान नगर का माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।
तिरंगा यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और देश के वीर जवानों के सम्मान में नारे लगाए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्जुन मालवीय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की दृढ़ता, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बन गया है। देश के सैनिकों ने अतुल्य साहस और वीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम किया है. नगर परिषद चौराहे पर नपा अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया कार्यक्रम में शामिल मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्जुन मालवीय, पूर्व सेवानिवृत सैनिक भानु यादव, दीपक यादब सहित सतीश गुप्ता, सत्येंद्र शर्मा, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा का नगर में कई स्थानों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *