निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा – लापरवाही के आरोप

लोकेशन – बुधनी मध्य प्रदेशरिपोर्टर – डॉ रमेश चंद्र शर्मा – निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा – लापरवाही के आरोपएंकर रेहटी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला रेहटी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बोरघाटी गांव निवासी मनीराम की तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें रेहटी स्थित विजयसन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने शुरुआत में गैस की समस्या बताकर मरीज को भर्ती किया था, लेकिन इलाज के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई।मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था और बचाया नहीं जा सका।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी और प्रभारी तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top